Monday , 16 November 2026
Breaking News

बंगाल में BJP राज की शुरुआत, ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी बनेंगे CM

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा (BJP) सरकार बनने के बाद नए मुख्यमंत्री (West Bengal CM) के नाम पर लगभग मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि सरकार में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम के तौर पर रूपा गांगुली का नाम तय (Rupa Ganguly) माना जा रहा है। वहीं दूसरा उपमुख्यमंत्री दार्जिलिंग क्षेत्र से किसी पुरुष विधायक को बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी अपने पास गृह मंत्रालय का जिम्मा भी रखेंगे।

BJP rule begins in Bengal, Suvendu, who defeated Mamata, will become CM West Bengal

कोलकाता में आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के नामों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 10 बजे कोलकाता (Kolkata) के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को हराया है। इसके अलावा वे नंदीग्राम सीट से भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर चुके हैं। भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत हासिल की है। अमित शाह जब विधायक दल की बैठक के लिए आज सुबह कोलकाता पहुंचे, तब एयरपोर्ट पर उनका स्वागत खुद सुवेंदु अधिकारी ने किया। भाजपा नेतृत्व ने शाह को मुख्यमंत्री चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Social Media Instagram Rural Police kota news vikalp times 7 nov 26

प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रची रे_प की झूठी कहानी, कोटा पुलिस ने खोला पूरा राज

कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस (Kota Police) ने नाबालिग से दु_ष्कर्म के मामले में दर्ज शिकायत …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Who became the Sarpanch in which village See the full list here Vikalp Times

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: किस गांव में कौन बना सरपंच? यहां देखें पूरी लिस्ट

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (Panchayati Raj Chunav 2026) के तीसरे चरण के तहत सवाई …

Panchayati raj election bonli bamanwas malarna dungar khandar sawai madhopur news vikalp times

सवाई माधोपुर: 145 पंचायतों में चुनावी घमासान! पंच-सरपंच चुनने उमड़ी भीड़, आज आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव-2026 (Panchayati Raj Elections 2026) के तीसरे चरण के तहत सवाई माधोपुर …

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !