Saturday , 26 September 2026
Breaking News

जिसे मृ*त मान लिया, वो अचानक उठ बैठी! दौसा-अलवर बॉर्डर पर चौंकाने वाला मामला

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) -अलवर (Alwar) बॉर्डर पर बसे एक गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस महिला को मृ*त मानकर परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुका था, उसकी सांसें श्मशान ले जाने से कुछ मिनट पहले अचानक लौट आईं। परिजनों ने महिला की अर्थी तक सजा दी थी और अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान महिला के शरीर में हलचल होने लगी और सांसें चलती देख परिवार के लोग दंग रह गए। घटना के बाद घर में मातम का माहौल अचानक खुशी और हैरानी में बदल गया। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे कुदरत का चमत्कार बता रहे हैं।

Dausa Alwar Border News Rajasthan 08 May 26

समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थीं, मंगलवार रात अचानक गंभीर हो गईं। परिवार को लगा कि उनकी मौ*त हो चुकी है, क्योंकि शरीर में कोई हलचल नहीं थी और सांसें बेहद धीमी पड़ गई थीं।परिजनों ने उन्हें चारपाई से उतारकर जमीन पर लिटा दिया और रिश्तेदारों को सूचना दे दी।

श्मशान ले जाने की तैयारी, पैर लगे हिलने:

रातभर घर में मातम पसरा रहा और गांव में शोक का माहौल बना रहा। सुबह जब अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं और लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे, तभी महिला के पैरों में हल्की हरकत दिखाई दी। पहले तो किसी को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन शरीर में दोबारा मूवमेंट होते ही परिवार और ग्रामीणों के होश उड़ गए।

डॉक्टरों ने बताया क्यों हुआ ऐसा:

आनन-फानन में महिला को दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि महिला की सांसें बेहद धीमी हो गई थीं, जिसके कारण उन्हें मृ*त समझ लिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार कई गंभीर बीमारियों में शरीर की गतिविधियां और मेटाबॉलिक रेट इतनी कम हो जाती है कि व्यक्ति मृ*त जैसा दिखाई देने लगता है। जांच में महिला के ब्लड में संक्रमण मिला है, हालांकि उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है और वह चल-फिर भी पा रही हैं।

परिजनों ने बताया कि चमेली देवी का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा था। 3 मई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 4 मई की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !