सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के अंतर्गत लगे हुए लगभग 50 कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि गत आठ वर्षों से लगे हुए ऑपरेटरों का मानदेय 8 हजार 500 रूपये है जो एक अल्प वेतन के सामान माना जाता है। जैसा की हर साल सरकार के द्वारा बांड बढ़ाया जाता है, जो अब 28 फरवरी को ख़त्म हो रहा है और इस बार सरकार ने करीब 4000 ऑपरेटरों को घर का रास्ता दिखा दिया है। धरने पर बैठे कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने बताया कि हमारी मांगो में मुख्यतः मेडिकल इंफॉर्मेटिक असिस्टेंट की भर्ती की जाये और हमें बोनस अंक देकर सीधा समायोजन किया जाये।
उनका कहना है कि सरकार ने अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो हम अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया