Tuesday , 4 August 2026
Breaking News

कोटा मंडल में ट्रेन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, अवध एक्सप्रेस भी रुकी

कोटा: कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) में गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस (Ranthambore Express Train) के एक कोच से धुआं (Train Fire) निकलने पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। घटना लूनीरिछा स्टेशन के (Railway Station) पास हुई, जहां ट्रेन (Train) के आगे वाले जनरल कोच के पहियों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं निकलता देख रेलवे कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया। आग की आशंका के चलते कुछ यात्री एहतियातन कोच से उतर गए।

Panic in Kota Division after smoke is seen coming from a ranthambore express train Awadh Express also halted Vikalp Times

 

सूचना मिलने पर रेलवे (Indian Railways) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोच का ब्रेक ब्लॉक जाम होकर चिपक गया था। लगातार घर्षण के कारण पहियों के पास धुआं निकलने लगा। तकनीकी टीम ने ब्रेक सिस्टम को आइसोलेट कर समस्या का समाधान किया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

 

 

 

घटना के चलते रणथंभौर एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक प्रभावित रही। वहीं पीछे आ रही बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (Avadh Express) को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह तकनीकी खराबी का मामला था और आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई।

 

Kota Railway Division l Railway Station l Train l Indian Railways l Kota News l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Women Pension scheme AI Police Jodhpur News 30 july 26 Vikalp Times

AI फोटो बनाकर महिला से 5.75 लाख की ठ_गी, दूसरी ओर पेंशन स्कीम के नाम पर 15 लाख की ठ_गी

जोधपुर: Jodhpur शहर में साइबर ठ_गी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …

Jeweller Mantown Police Sawai Madhopur Jaipur 30 July 26 Vikalp Times

कर्ज से परेशान युवक बना ज्वेलर लू_ट का मास्टरमाइंड, जयपुर से गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने …

bed being swapped for VIP visit patient new medical college hospital kota Vikalp Times

VIP विजिट के लिए बेड बदलने का आरोप, मरीज की मौ_त के बाद कोटा अस्पताल में मचा बवाल

कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (New Medical College Hospital, Kota) के मेडिकल आईसीयू (ICU) में …

Hariyalo Rajasthan Campaign Saplings distributed to students at Sherpur School Sawai Madhopur Vikalp Times

हरियालो राजस्थान अभियान: शेरपुर विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के “हरियालो राजस्थान” (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत …

Now, get your LPG cylinder delivered in just 4 hours instead of 4-5 days Vikalp Times

अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग

नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !