इटली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President of America Donald Trump) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister of Italy Georgia Meloni) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ट्रंप (Donald Trump) द्वारा किए गए एक दावे पर मेलोनी (Georgio Meloni) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उसे पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा बताया है।

दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि हाल ही में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए आग्रह किया था। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने मेलोनी पर “तरस” खाकर उनके साथ फोटो खिंचवाई थी। ट्रंप के इस बयान पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ बातों का जवाब तुरंत देना जरूरी होता है और ट्रंप के बयान पूरी तरह से झूठे हैं। मेलोनी ने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के बारे में इस तरह की बातें करता है।
मेलोनी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का दावा किया हो, लेकिन यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सख्ती ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वही दृढ़ता अमेरिका के विरोधियों और पश्चिमी देशों के प्रतिद्वंद्वियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती। इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व विरोधियों के सामने मजबूती से खड़े होने में है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।”
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
वहीं, इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी ट्रंप के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री मेलोनी का ही नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान है। इसी के विरोध में उन्होंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।
Le gravi e offensive parole del Presidente Trump nei confronti del Presidente del Consiglio Giorgia Meloni offendono tutta l’Italia. Per questo motivo ho deciso di annullare la mia visita negli Stati Uniti prevista per i prossimi 21 e 22 giugno.
— Antonio Tajani (@Antonio_Tajani) June 19, 2026
ट्रंप और मेलोनी के बीच इस ताजा विवाद ने अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद अमेरिका और इटली के रिश्तों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया