Saturday , 20 June 2026
Breaking News

21 जून को होगी री-नीट परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में नो-एंट्री

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट यूजी 2026 (NEET Re-Exam 2026) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,222 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे को नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश और भीड़ एकत्रित करने पर पूर्ण प्रति*बंध रहेगा।

 

NEET-RE exam to be held on June 21, no-entry zone within 300 meters of exam centers in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

 

जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। वहीं जिला कलक्टर डॉ. काना राम के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉड और सतर्कता दलों का भी गठन किया गया है, जो परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी रखेंगे।

 

 

 

सह नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा दिवस पर परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र और पोस्टकार्ड आकार का फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

 

 

 

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र का पूर्व सत्यापन करने और समय से पहले पहुंचने की अपील की है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। 720 अंकों की परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिले में शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (दक्षिण ब्लॉक), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिटी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सवाई माधोपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Gold Jewellery worth 1 crore melted in the rain, monkeys took the rest Lakhimpur Kheri up Vikalp Times

1 करोड़ के जेवर ‘बारिश में गल गए, बाकी बंदर ले गए’! पुलिस के जवाब पर कोर्ट हैरान

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में 19 साल पुराने एक द*हेज …

CA Final Result 2026 Arpita Daga from Jodhpur secures fourth place nationwide Vikalp Times

CA Final Result 2026 : जोधपुर की अर्पिता देश में चौथे स्थान पर

जयपुर: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) …

Bhavishya Shilp Pvt. Ltd. launched in Sawai Madhopur, promising quality construction services Vikalp Times

भविष्य शिल्प प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ, निर्माण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का वादा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय पर निर्माण (Construction) एवं इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) क्षेत्र की नई …

Panic in Kota Division after smoke is seen coming from a ranthambore express train Awadh Express also halted Vikalp Times

कोटा मंडल में ट्रेन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, अवध एक्सप्रेस भी रुकी

कोटा: कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) में गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस (Ranthambore Express Train) …

Plans underway to levy an annual tax of ₹1,200 per household in villages of Rajasthan Vikalp Times

गांवों में प्रति परिवार 1200 रुपये सालाना टैक्स की तैयारी, लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो कटेगा बजट

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में अब स्थानीय स्तर पर आय (Tax) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !