Sunday , 21 June 2026
Breaking News

घर लौटने से पहले छिन गई जिंदगी, सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौ*त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के इटावा बालाजी (Itawa Balaji) रोड पर शनिवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में 18 वर्षीय युवती की मौ*त हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृ*त घोषित कर दिया।

 

18-year-old girl Swift car road accident in sawai madhopur Vikalp Times

 

मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय पलक अग्रवाल पुत्री विनोद अग्रवाल अपने 24 वर्षीय भाई प्रियांशु अग्रवाल के साथ इटावा बालाजी मंदिर में दर्शन कर स्कूटी से घर लौट रही थी। शनिवार रात करीब 9:30 बजे इटावा बालाजी रोड पर उनकी स्कूटी की सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार (Swift Car) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया।

 

 

 

 

गंभीर रूप से घायल पलक अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृ*त घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल प्रियांशु अग्रवाल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित वाहन और चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

You will no longer be able to create a social media account before the age of 15 UAE Vikalp Times

अब 15 साल से पहले नहीं बना सकेंगे सोशल मीडिया अकाउंट

Social Media : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया (Social Media) के उपयोग को …

Big news for government employees, transfers posting lifted for 16 days in rajasthan Vikalp Times

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, तबादलों पर लगी रोक 16 दिन के लिए खत्म

जयपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) ने सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के तबादलों (Transfer) और …

BJP Leader Bharat Singh Gaharwar korea police chhattisgarh news 19 June 26 Vikalp Times

बीजेपी नेता समेत 3 लोगों को जिंदा ज*लाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया (Korea) जिले में रेत खनन (Gravel Mining) को लेकर हुए …

Gold Jewellery worth 1 crore melted in the rain, monkeys took the rest Lakhimpur Kheri up Vikalp Times

1 करोड़ के जेवर ‘बारिश में गल गए, बाकी बंदर ले गए’! पुलिस के जवाब पर कोर्ट हैरान

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में 19 साल पुराने एक द*हेज …

CA Final Result 2026 Arpita Daga from Jodhpur secures fourth place nationwide Vikalp Times

CA Final Result 2026 : जोधपुर की अर्पिता देश में चौथे स्थान पर

जयपुर: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !