बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आर.सी. गग्गड़ ने 24 फरवरी को शाखा कुस्तला के नये भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर गग्गड़ ने बताया कि शाखा का नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से पूर्ण है, जिससे ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के सभी बैंकिंग सुविधाऐं एक छत के नीचे उपलब्ध होगी। इस अवसर पर शाखा द्वारा क्रेडिट केम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 30 लाख के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर सवाई माधोपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक आर.सी. बशेर, मुख्य प्रबंधक डी.सी. राजौरा, कुस्तला शाखा प्रबन्धक नरेन्द्र दीक्षित एवं कुस्तला के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया