Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर बने हलवे वाले कलेक्टर

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह द्वारा आंगनबाडी केन्द्र के बालकों को पोषक एवं गुणवत्ता पूर्ण तथा प्रति सप्ताह अतिरिक्त कैलोरी वाला भोजन मिले, इसके लिए चलाई जा रही पोषण मुहिम अब एक अभियान बनती जा रही है। गांवों में लोग उनकी मुहिम से जुडने लगे है।

collector fed nutrition food anganwadi children malarna dungar
आज कलेक्टर डाॅ. सिंह अपनी पोषण मुहिम के तहत मलारना डूंगर पहुंचे। यहां आंगनबाडी केन्द्र पर नामांकित बच्चों को कलेक्टर ने अपने हाथों से हलवा परोसा। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने गांव के सरपंच जाहिद सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर अपने जीवन के खास दिन को स्मरणीय बनाने के लिए पोषण मुहिम से जुडने का आह्वान किया। उन्होंने गांव के पचास लोगों की सूची बनाकर सप्ताह में एक बार आंगनबाडी केन्द्र के बालकों को पोषक एवं अतिरिक्त कैलोरी वाला खाना खिलाने के लिए आंगनबाडी सुपरवाईजर को निर्देश दिए तथा लोगों को प्रेरित किया।
कलेक्टर की प्रेरणा पर सरपंच जाहिद सहित मौके पर मौजूद पचास लोगों ने हाथ खड़े कर कलेक्टर की मुहिम से जुडने का संकल्प व्यक्त किया।
इसी प्रकार लोग इस मुहिम से जुड़े तो कलेक्टर डाॅ. सिंह की छोटी सी मुहिम जिले के आंगनबाडी केन्द्रों पर नामांकित बच्चों के लिए पोषण का एक बड़ा अभियान बनकर बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित हो सकती है। जिले के कलक्टर डाॅ. सिंह की आंगनबाडी केन्द्रों पर तो हलवे वाले कलेक्टर के रूप में भी पहचान बन चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !