Wednesday , 1 July 2026
Breaking News

1 घंटे में 5 हजार इन्वेस्ट करो और 25 हजार पाओ, ऐसे बिछाया जाता था ठ*गी का जाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर ठ*गी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर ठ*गों को कमीशन के बदले अपना बैंक खाता (Bank Account) उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय लोकेश मीना पुत्र टीकाराम मीना निवासी बलरिया, थाना चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara), जिला सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) को गिरफ्तार किया है।

 

Mantown Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक (शहर) जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश पुत्र टीकाराम मीणा (22) निवासी बलरिया, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाई माधोपुर (Chauth Ka Barwara, Sawai Madhopur) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मानटाउन थाने में दर्ज साइबर ठ*गी के मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था और वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था और इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था। साइबर ठ*ग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Telegram, WhatsApp, Facebook और Instagram पर फ*र्जी चैनल और ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट, ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच (जैसे 5,000 रुपये निवेश करने पर 25,000 रुपये एक घंटे में) देते थे। पीड़ितों से ठ*गी गई राशि आरोपी सहित अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी।

मामले में पुलिस पहले ही चेतराज मीणा, जीतेश कुमार मीणा, समुद्र सिंह मीणा और भागचंद मीणा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब फरार चल रहे स्थायी वारंटी लोकेश को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल हरिसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, कांस्टेबल हरिसिंह और अशोक शामिल रहे। मामले में आगे की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times

मकान की छत पर दौड़ा करंट, एक-दूसरे को बचाने में चली गई दो मासूमों की जान

कोटा: कोटा (Kota) शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र स्थित साजी देड़ा इलाके में रविवार शाम …

Passion Snow, Mountains, and Faizul Islam Manali Ladakh 19,000 Feet Tour Sawai Madhopur Vikalp Times

जुनून: बर्फ़, पहाड़ और 19,000 फीट तक फ़ैज़ुल इस्लाम का लद्दाख अभियान

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted, Sawai Madhopur) गांव के युवा …

Crores spent... yet drains remain choked with garbage in sawai madhopur Vikalp Times

नगर परिषद के दावों की खुली पोल, करोड़ों खर्च…नालों में कचरे का अंबार

सवाई माधोपुर:  मानसून (Monsoon) से पहले नगर परिषद (Nagar Parishad) द्वारा नालों (Drain) की सफाई …

Bike Khandar Police Sawai Madhopur News 28 June 26 Vikalp Times

 बाइक पर ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दो आरोपियों को रास्ते में ही दबोच लिया

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) …

JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

कोटा में फ्लाईओवर से कूदी JEE की छात्रा, इलाज के दौरान मौ*त

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में जेईई (JEE) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !