Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

SP ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनोखी पहल, अब संकट में पुलिस परिवार नहीं रहेगा अकेला

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) की पहल पर सवाई माधोपुर जिला पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ‘अक्षय फंड’ (Akshay Fund) की शुरुआत की है। इस फंड के माध्यम से किसी भी पुलिसकर्मी (Policemen) के आकस्मिक निधन की स्थिति में उसके परिजनों को तत्काल 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei's unique initiative, Akshay Fund in times of crisis Vikalp Times

 

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrei) ने बताया कि हाल ही में पुलिस लाइन में कार्यरत कांस्टेबल कुंजीलाल के आकस्मिक निधन के बाद ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस हुई, जिससे संकट की घड़ी में पुलिस परिवारों को तुरंत आर्थिक संबल मिल सके। इसी सोच के साथ इस फंड की स्थापना की गई।

फंड का गठन जिले के करीब 1400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के स्वैच्छिक अंशदान से किया जाएगा। अनुमान है कि शुरुआती चरण में इसमें करीब 16 लाख रुपये एकत्र होंगे। फंड की राशि समाप्त होने तक कर्मचारियों से दोबारा कोई कटौती नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ही पुनः एक दिन के वेतन का स्वैच्छिक योगदान लिया जाएगा।

एसपी (SP Sawai Madhopur) ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि पुलिस संगठन के भीतर विश्वास, सहयोग और पारिवारिक भावना को मजबूत करना है, ताकि प्रत्येक पुलिसकर्मी यह भरोसा रख सके कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में उसका परिवार अकेला नहीं रहेगा।

पुलिस महकमे में इस पहल की सराहना की जा रही है। इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बन सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !