Monday , 16 November 2026
Breaking News

पुलिस को देखते ही क्यों भागने लगा युवक? तलाशी में खुला बड़ा राज

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में अ*वैध मा*दक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने कार्रवाई करते हुए 8.30 ग्राम अ*वैध स्मै*क के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मै*क की अनुमानित बाजार कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई है।

Wazirpur police sawai madhopur news 30 june 26 vikalp times

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Gangapur City) राकेश कुमार रजौरा तथा वृत्ताधिकारी (CO City Gangapur) गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में थाना प्रभारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को विशेष अभियान के दौरान वजीरपुर-गुलाबीपुरा रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 8.30 ग्राम अ*वैध स्मै*क बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय रेख सिंह मीणा पुत्र लखनलाल मीणा, निवासी मीणा बड़ौदा, वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले भी मा*दक पदार्थों से संबंधित मामला दर्ज है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !