Thursday , 1 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर के प्रोफेसर मुकेश मीना ने कर दिखाया कमाल, चार छात्रों का एक साथ RPSC में चयन

सवाई माधोपुर/उदयपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) (Udaipur) के विज्ञान (Science) महाविद्यालय स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of Botany) के सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) डॉ. मुकेश मीना के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे चार शोधार्थियों (Researchers) का राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) (RPSC)  द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) भर्ती परीक्षा (Assistant Professor (Botany) Recruitment Examination) में चयन हुआ है।

 

Professor Mukesh Meena Sawai Madhopur four of his students selected for RPSC Vikalp Times

 

चयनित शोधार्थियों में गरीमा नागदा, प्रियंकराज सोनिग्रा, तुषार मेहता और हनुमान प्रसाद सैनी शामिल हैं। चयन के बाद चारों ने राजस्थान के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

इस उपलब्धि पर डॉ. मुकेश मीना (Dr. Mukesh Meena) ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता किसी भी शिक्षक (Teacher) के लिए सबसे बड़ा सम्मान होती है। उन्होंने सभी चयनित शोधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे उच्च शिक्षा (Higher Education) और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। इसे वनस्पति विज्ञान विभाग में गुणवत्तापूर्ण शोध एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण माना जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता हरिसिंह बारवाल ने बताया कि इस उपलब्धि की खुशी में डॉ. मुकेश मीना अपने पैतृक गांव नींदरड़ा जिला सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता, परिजनों और ग्रामीणों के साथ खुशी साझा की। ग्रामीणों ने डॉ. मीना और उनके शोधार्थियों को बधाई देते हुए इसे पूरे गांव और जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उनका कहना था कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा, शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !