Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

ACB ट्रैप, 62 दिन जेल, फिर निलंबित, अब कांग्रेस ने विमल चंद महावर को दिया बड़ा पद

सवाई माधोपुर: रि_श्वत मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) नगर परिषद (Nagar Parishad) के पूर्व सभापति (Chairman) विमल चंद महावर (Vimal Chand Mahavar) को कांग्रेस ने निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव (State Secretary) नियुक्त किया है। महावर को एसीबी ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वे 62 दिन जेल में रहे थे।

Vimal Chand Mahavar former chairman nagar parishad sawai madhopur Congress Vikalp Times

30 हजार की रि_श्वत लेते हुए हुए थे गिरफ्तार:

एसीबी (ACB) ने 21 अक्टूबर 2022 को विमल चंद महावर को 30 हजार रुपए की रि_श्वत लेते गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया, जहां वे करीब 62 दिन रहे। इसके बाद 21 दिसंबर 2022 को जमानत पर रिहा हुए और दोबारा सभापति का पद संभाला।

आपको बता दें कि जिस समय विमल चंद महावर को रि_श्वत मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया था, उस समय टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से सुखबीर सिंह जौनपुरिया सांसद और सवाई माधोपुर से दानिश अबरार विधायक थे।

डीएलबी ने किया था निलंबित:

मामले के बाद स्थानीय निकाय विभाग (DLB) ने 31 मार्च 2023 को महावर को नगर परिषद के सदस्य और सभापति पद से निलंबित कर दिया था। वहीं, मामले में 21 फरवरी 2024 को अभियोजन की स्वीकृति भी जारी हो चुकी है।

फिलहाल रि_श्वत से जुड़ा यह मामला कोर्ट में लंबित है। इसी बीच कांग्रेस (Congress) की ओर से महावर को निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद यह नियुक्ति राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !