Sunday , 15 November 2026
Breaking News

डिजिटल अरे_स्ट कर 7 लाख की ठ_गी, सवाई माधोपुर पुलिस ने 3.91 लाख रुपये करवाए रिफंड

सवाई माधोपुर: साइबर ठ_गी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) साइबर पुलिस (Cyber Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग केस के नाम पर डिजिटल अरे_स्ट कर ठ_गी के शिकार हुए परिवादी को 3 लाख 91 हजार 450.51 रुपये की राशि रिफंड करवाने में सफलता हासिल की है।

Cyber Police Sawai madhopur money refund 14 Aug 26 Vikalp Times

 

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को परिवादी श्यामलाल मीणा, व्याख्याता ने साइबर क्रा_इम हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की ध_मकी दी और डिजिटल अ_रेस्ट कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने करीब 7 लाख रुपये की साइबर ठ_गी की।

शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक खातों की ट्रेल का पता लगाकर कार्रवाई की और अब तक 3 लाख 91 हजार 450.51 रुपये परिवादी को वापस करवाए हैं। ठ_गी की शेष राशि के संबंध में जांच और रिफंड की कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम ने ऐसे की कार्रवाई:

यह कार्रवाई सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश अटल आरपीएस के निर्देशन में गठित टीम ने की।

कार्रवाई में धर्मेन्द्र चौधरी, सहायक उप निरीक्षक, साइबर पुलिस थाना सवाई माधोपुर और कांस्टेबल महेश चन्द शामिल रहे।

साइबर ठगी से बचने की अपील:

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सएप (Whatsapp) पर अनजान नंबर से आने वाले लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें। साइबर ठ_गों के लालच में आकर अपनी आईडी प्रूफ, बैंक खाता, मोबाइल सिम या सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट उपलब्ध न कराएं। किसी भी तरह की साइबर ठ_गी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !