Sunday , 15 November 2026
Breaking News

साढ़े 5 साल बाद बहाली, दौसा में पोस्टिंग और फिर APO…पिंकी मीणा का मामला फिर चर्चा में

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) की चर्चित RAS अधिकारी पिंकी मीणा (Pinki Meena) को दौसा सहायक कलेक्टर (Assistant Collector, Dausa) के पद पर जॉइनिंग से पहले ही प्रशासनिक कारणों से एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है। कार्मिक विभाग (Personnel Department) की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में उन्हें प्रशासनिक कारणों के चलते एपीओ (APO) किए जाने की जानकारी दी गई है। पिंकी मीणा का हाल ही में सहायक कलेक्टर दौसा (Dausa) के पद पर तबादला किया गया था, लेकिन नई जिम्मेदारी संभालने से पहले ही सरकार ने उन्हें एपीओ कर दिया।

 

RAS Officer Pinki meena apo before joining dausa assistant collector post Vikalp Times

 

पिंकी मीणा के एपीओ (Pinki Meena APO) किए जाने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर इसलिए कि उनकी नई पोस्टिंग उसी जिले में की गई थी, जहां वर्ष 2021 में वे चर्चित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) हाईवे घूस_कांड में एसीबी (ACB) की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार हुई थीं।

11 अगस्त को हुआ था दौसा तबादला:

पिंकी मीणा 2017 बैच की राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी हैं। 11 अगस्त को उनका तबादला प्रशासनिक सुधार विभाग, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के सहायक निदेशक पद से सहायक कलेक्टर, दौसा के पद पर किया गया था।

तबादला आदेश के बाद उन्हें दौसा में नई जिम्मेदारी संभालनी थी। हालांकि, तबादले के महज तीन दिन बाद ही कार्मिक विभाग ने उन्हें एपीओ कर दिया। सरकार की ओर से इसके पीछे केवल प्रशासनिक कारण बताए गए हैं। आदेश में एपीओ किए जाने की कोई विस्तृत वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।

2021 में घू_सकांड में हुई थी गिरफ्तारी:

पिंकी मीणा उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब वर्ष 2021 में बांदीकुई (Bandikui) SDO रहते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उन्हें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े कथित घू_सकांड में गिरफ्तार किया था।

इस मामले में एक अन्य RAS अधिकारी पुष्कर मित्तल को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने पिंकी मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके बाद वे लंबे समय तक निलंबन में रहीं।

करीब साढ़े पांच साल तक सस्पेंड रहीं:

पिंकी मीणा 15 जनवरी 2021 से 25 मई 2026 तक करीब साढ़े पांच साल निलंबित रहीं। इसके बाद सरकार ने जून 2026 में उनकी बहाली की। बहाली के बाद 26 जून को उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग में सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक पद पर पोस्टिंग दी गई। करीब डेढ़ महीने बाद 11 अगस्त को उनका तबादला दौसा सहायक कलेक्टर के पद पर कर दिया गया। हालांकि, दौसा में पदभार संभालने से पहले ही उन्हें एपीओ कर दिया गया।

दौसा पोस्टिंग को लेकर पहले भी उठे थे सवाल:

पिंकी मीणा की दौसा में पोस्टिंग सामने आने के बाद से ही प्रशासनिक हलकों में इसको लेकर सवाल उठने लगे थे। इसकी प्रमुख वजह वर्ष 2021 का वही घू_सकांड था, जिसमें वे बांदीकुई SDO रहते हुए एसीबी की कार्रवाई में गिरफ्तार हुई थीं।

अब जॉइनिंग से पहले ही एपीओ किए जाने के बाद इस मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार के आदेश में एपीओ करने के पीछे सिर्फ प्रशासनिक कारणों का उल्लेख किया गया है। फिलहाल सरकार की ओर से इस फैसले को लेकर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

पिंकी मीणा का मामला वर्ष 2021 में सामने आए चर्चित घू_सकांड से जुड़ा रहा है और लंबे निलंबन के बाद उनकी बहाली तथा उसके बाद हुई पोस्टिंग लगातार चर्चा में रही है। अब दौसा सहायक कलेक्टर के पद पर जॉइनिंग से पहले एपीओ किए जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !