Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

6 दिन में छिनी थी कुर्सी, अब हाईकोर्ट के आदेश पर तीसरी बार प्रधान बने नईमुद्दीन गुड्डू

कोटा: लाडपुरा पंचायत समिति (Ladpura Panchayat Samiti) के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू (Naimuddin Guddu) ने शुक्रवार को हाईकोर्ट (HighCourt) के आदेश के बाद तीसरी बार प्रधान (Pradhan) पद का कार्यभार संभाल लिया। लंबे समय से चल रहे निलंबन और कानूनी विवाद के बाद उनकी पद पर वापसी हुई है।

 

Naimuddin Guddu became the Pradhan for the third time Ladpura Kota Vikalp Times

 

28 फरवरी 2025 को किया गया था निलंबित:

नईमुद्दीन गुड्डू को राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने 28 फरवरी 2025 को प्रधान पद से निलंबित किया था। पंचायती राज विभाग (Panchayati Raj Department) के अनुसार, लाडपुरा (Ladpura) पंचायत समिति (Panchayat Samiti) की 12 ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में सफाई व्यवस्था के ठेकों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।

सरकार के आदेश के खिलाफ गुड्डू ने राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) का रुख किया था। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्होंने 22 अगस्त 2025 को पदभार संभाला था।

6 दिन बाद फिर हुआ था निलंबन:

22 अगस्त को पद संभालने के महज छह दिन बाद पंचायती राज विभाग ने नया आदेश जारी कर उन्हें फिर निलंबित कर दिया था। विभाग ने जांच में दोषी पाए जाने का हवाला देते हुए राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38(4) के तहत कार्रवाई की थी।

इसके बाद मामला दोबारा हाईकोर्ट पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश के बाद नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को तीसरी बार लाडपुरा प्रधान पद का कार्यभार संभाला।

चार विधानसभा चुनावों से राजनीति में सक्रिय परिवार:

नईमुद्दीन गुड्डू का परिवार लाडपुरा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय है। कांग्रेस ने उन्हें 2008, 2013 और 2023 में लाडपुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। वहीं 2018 में उनकी पत्नी गुलनाज गुड्डू ने कांग्रेस (Congress) के टिकट पर विधानसभा चुनाव (Assembly Election) लड़ा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !