Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला पीर धार्मिक स्थल के पास एक प्राइवेट बस (Private Bus) ने सड़क किनारे खड़े 6 श्रद्धालुओं (Devotees) को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौ_त हो गई, जबकि 2 घायल अभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मृ_तकों में तीन रामगंजमंडी (Ramganjmandi) और एक कोटा (Kota) का रहने वाला बताया गया है।

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पातला पीर धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8 बजे हादसा हुआ। टक्कर के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन घायलों ने रात में ही इलाज के दौरान दम तो_ड़ दिया। वहीं, एक घायल की मौ_त रविवार सुबह हो गई।

3 मृ_तक रामगंजमंडी और एक कोटा का:

सारोला थाना पुलिस (Jhalawar Police) के अनुसार हादसे में रामगंजमंडी निवासी हामिद खान, तालिब और रेहान (20) तथा गोविंद नगर, कोटा निवासी अल्फेज (25) की मौ_त हुई है।

हामिद खान को खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि हादसे में घायल अन्य पांच लोगों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल (SRG Hospital) ले जाया गया था। इनमें से तीन की इलाज के दौरान मौ_त हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

बारिश और फिसलन के कारण बस बेकाबू होने की आशंका:

पुलिस (Rajasthan Police) के अनुसार जिस प्राइवेट बस से हादसा हुआ, वह भी श्रद्धालुओं को लेकर पातला पीर आई थी। रात करीब 8 बजे धार्मिक स्थल से वापस लौटते समय बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को टक्कर मा_र दी।

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बारिश (Barish) के कारण सड़क पर फिसलन होने से ढलान पर बस का नियंत्रण बिगड़ गया। हालांकि, पुलिस ने हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी:

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !