Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठ_गी गई पूरी 30 हजार 975 रुपए की राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है। अज्ञात ठ_गों ने अधिक लोन (Loan) देने का झां_सा देकर पीड़ित से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली थी।

 

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

 

यह कार्रवाई सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyestha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैक्टर गंगापुर सिटी (Gangapur City) नारायण लाल तिवाड़ी तथा वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी गिर्राज मीणा के निकटतम सुपरविजन में की गई। कार्रवाई वजीरपुर थानाधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरपुर की साइबर टीम ने की।

अधिक लोन का झां_सा देकर की ठ_गी:

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार वजीरपुर निवासी 26 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र कंचन लाल बैरवा ने 3 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने क्रेडिट बी ऐप के माध्यम से लोन लिया था। इसके बाद उसके खाते में कुल 30 हजार 975 रुपए की राशि जमा हुई।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने पीड़ित से संपर्क कर बताया कि कंपनी की गलती से उसके खाते में पैसा जमा हो गया है और अधिक लोन दिलाने के लिए बताए गए खाते में राशि ट्रांसफर करनी होगी। आरोपी के कहने पर पीड़ित ने पहले 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद ठ_ग ने एक QR स्कैनर भेजकर उसमें 28 हजार 975 रुपए और जमा करने को कहा।

राशि ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ऑनलाइन ठ_गी होने का पता चला।

पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरी रकम वापस:

मामले में वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठ_गी गई 30 हजार 975 रुपए की पूरी राशि पीड़ित के खाते में रिफंड करवाने में सफलता हासिल की।

इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका:

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजवीर सिंह, कांस्टेबल रामकिशोर (विशेष भूमिका) तथा कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह वजीरपुर का सहयोग रहा।

अनजान लिंक और APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील:

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि WhatsApp या किसी अन्य माध्यम से अनजान नंबर से आए लिंक अथवा APK फाइल को डाउनलोड न करें। किसी भी साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !