Thursday , 1 October 2026
Breaking News

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला (Government Senior Secondary School Khedla Wazirpur) में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर स्कूल (School) के कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और कंप्यूटर (Computer), सीपीयू (CPU), एलईडी (LED) सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक (Electronic) सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों को भी खंगाला और तोड़फोड़ की। कुछ महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के भी गायब होने की आशंका जताई जा रही है।

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

सुबह बच्चों ने देखा टूटा ताला:

घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब बच्चे स्कूल परिसर में वॉलीबॉल खेलने पहुंचे। बच्चों ने कमरों के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्कूल के प्रिंसिपल छीतर मीना को दी। सूचना मिलते ही प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और स्कूल के कमरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चोरी की घटना सामने आई।

प्रिंसिपल कक्ष से कंप्यूटर-सीपीयू चोरी:

चोरों ने स्कूल के कई कमरों को निशाना बनाया। प्रिंसिपल कक्ष में रखा कंप्यूटर और सीपीयू चोरी कर लिया गया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक घंटी, कैमरों की एलईडी सहित अन्य सामान भी गायब मिला। चोरों ने अलमारियों को खंगालने के साथ उनमें तोड़फोड़ की, जिससे स्कूल का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ सरकारी दस्तावेजों के भी गायब होने की आशंका है।

पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य:

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस (Sawai Madhopur Police) टीम स्कूल पहुंची और परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की:

स्कूल में चोरी और तोड़फोड़ की घटना से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए सामान और दस्तावेजों की बरामदगी की मांग की है।

ग्रामीणों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय निगरानी की व्यवस्था करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Reservation status finalized for 41 panchayats in Sawai Madhopur Vikalp Times

सरपंच की कुर्सी किस वर्ग के लिए? सवाई माधोपुर की 41 पंचायतों का आरक्षण तय

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव (Panchayati Raj Election) की तैयारियों के तहत जिले में ग्राम पंचायत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !