Thursday , 1 October 2026
Breaking News

गैस सिलेंडर के दाम घटे, फिर भी लाखों लोगों को नहीं मिलेगी राहत!

जयपुर: महंगाई के बीच व्यापारियों और होटल-रेस्टोरेंट (Hostel-Restaurant) कारोबार से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG gas cylinder) की कीमतों में कटौती की है। इस बार प्रति सिलेंडर 192 रुपये की कमी की गई है, जबकि घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

Commercial LPG gas cylinder latest Price 1 August 26 Vikalp Times

 

 

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई कीमतों के मुताबिक, जयपुर (Jaipur) में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) अब 2,765 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 2,957 रुपये थी।

इससे पहले जुलाई में भी कॉमर्शियल सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम 183.50 रुपये घटाए गए थे। ऐसे में पिछले दो महीनों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG gas cylinder Price) में कुल 375.50 रुपये की कमी दर्ज की गई है।

वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Gas Cylinder) पहले की तरह 945.50 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा।

गौरतलब है कि इस वर्ष कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गई थी। जनवरी से जून के बीच विभिन्न चरणों में दाम बढ़ने के बाद अब लगातार दूसरे महीने कीमतों में कटौती की गई है, जिससे कारोबारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !