Thursday , 1 October 2026
Breaking News

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, जिला कारागृह में विशेष जांच शिविर

सवाई माधोपुर: टीबी मुक्त भारत (TB-Free India) अभियान के तहत क्षय रोग (Tuberculosis disease) की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग (Medical Department) ने मंगलवार को जिला कारागृह, सवाई माधोपुर (District Jail Sawai Madhopur) में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर (Health Check-up Camp) आयोजित किया।

 

TB-free India campaign gains momentum, special screening camp held at district jai Sawai Madhopur Vikalp Times

 

शिविर के दौरान हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन (X-Ray Machine) की सहायता से कारागृह में निरुद्ध बंदियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुल 122 लोगों के चेस्ट एक्स-रे (X-Ray) किए गए। जांच का उद्देश्य टीबी (TB) की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना और संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क उपचार की जानकारी दी। टीम ने बताया कि लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन में कमी या रात में अधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।

स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित सभी लोगों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक करने की अपील की, ताकि समय रहते जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !