Sunday , 5 July 2026
Breaking News

बाजार में पि*स्टल लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने 1 घंटे में दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की वजीरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार में अ*वैध ह*थियार लहराकर लोगों में द*हशत फैलाने वाले आरोपी को महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अ*वैध .32 बोर पि*स्टल और दो जिंदा का*रतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी 28 वर्षीय योगेश सिंह जाट पुत्र बीरसिंह जाट, निवासी मोहनपुर, थाना कुड़गांव, जिला करौली (Karauli) को गिरफ्तार किया है।

 

Wazirpur Gangapur city Social Media Sawai Madhopur Police 5 July 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Gangapur City) राकेश राजौरा तथा वृताधिकारी गंगापुर सिटी (CO Gangapur City)  गिर्राज मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी (SHO) राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि एक युवक बाजार में ह*थियार लहराकर व्यापारियों और दुकानदारों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) और सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान योगेश सिंह जाट (28) पुत्र बीरसिंह जाट, निवासी मोहनपुर, थाना कुड़गांव, जिला करौली के रूप में की गई।

पुलिस ने गुल्बी पूरा रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अ*वैध .32 बोर पि*स्टल और दो जिंदा का*रतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी वजीरपुर थाना क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप (Petrol Pump) लू*ट की वारदातों में जेल जा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Police takes a major step regarding women's safety Vikalp Times

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम!

सवाई माधोपुर: महिलाओं और बालिकाओं (Women Safety) की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के …

Kotwali Police Sawai Madhopur news 2 July 26 Vikalp Times

बारात, झगड़ा और कत्ल…8 महीने बाद ह*त्यारा गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने …

Mantown Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

1 घंटे में 5 हजार इन्वेस्ट करो और 25 हजार पाओ, ऐसे बिछाया जाता था ठ*गी का जाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर ठ*गी से जुड़े एक मामले …

Ravanjana Dungar Police Sawai Madhopur News 01 July 26 Vikalp Times

नाबालिग से है*वानियत का मामला, तीन आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) …

TB-free India campaign gains momentum, special screening camp held at district jai Sawai Madhopur Vikalp Times

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, जिला कारागृह में विशेष जांच शिविर

सवाई माधोपुर: टीबी मुक्त भारत (TB-Free India) अभियान के तहत क्षय रोग (Tuberculosis disease) की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !