पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायतों के पंचों सरपंचो और उप सरपंचों का चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। इन सभी ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पद के लिये नामांकन तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य पूर्व में हो चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एस.पी. सिंह ने बताया कि सरपंच का चुनाव 15 मार्च को तथा उप सरपंच का चुनाव 16 मार्च को होगा। पंच-सरपंच पद के लिये मतदान 15 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिये 14 मार्च को मतदान दल जिला मुख्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त कर रवाना होंगे। इन 34 ग्राम पंचायतों में 292 पंच के पद हैं। यहां 108 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया