Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठ_गी से अर्जित धन से खरीदी गई एक बोलेरो (Bolero) वाहन को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। न्यायालय (District Court Sawai Madhopur) के आदेश के बाद अब वाहन की नीलामी (Auction) से प्राप्त राशि बैंक का बकाया ऋण (Loan) चुकाने के बाद साइबर ठ_गी के पीड़ितों में अनुपातिक रूप से वितरित की जाएगी।

 

 

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक शहर (CO City Sawai Madhopur) राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में थाना मानटाउन पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने साइबर ठ_गी के विरुद्ध यह कार्रवाई की।

थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मानटाउन थाने पर पुलिस ने प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2) और आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी विक्रम उर्फ खन्नू (24), पुत्र टिकाराम निवासी रांवल, कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर की बोलेरो गाड़ी जब्त की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने साइबर ठ_गी से प्राप्त रकम से बोलेरो (RJ25 UA 5885) खरीदी थी। जांच के दौरान वाहन को पहले ही जब्त कर लिया गया था।

मामले में अनुसंधान अधिकारी ने 29 मई 2026 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सवाई माधोपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अनुसंधान में मिले तथ्यों को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने 18 जुलाई 2026 को वाहन को कुर्क/जब्त करने के अंतिम आदेश जारी कर दिए।

न्यायालय के प्रमुख निर्देश:

  • जिला कलेक्टर, सवाई माधोपुर (District Collector Sawai Madhopur) को बोलेरो वाहन RJ25 UA 5885 को नियमानुसार कुर्क एवं जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।
  • वाहन पर बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), शाखा रांवल (सवाई माधोपुर) का ऋण (ऋण खाता संख्या 161401000007476) बकाया है। इसलिए नीलामी से प्राप्त राशि में सबसे पहले बैंक का बकाया ऋण चुकाया जाएगा।
  • बैंक का ऋण चुकाने के बाद बची हुई राशि साइबर ठ_गी के पीड़ितों (Victims) को अनुपातिक (Proportionately) रूप से वितरित की जाएगी।

पुलिस के अनुसार आदेश की प्रति जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा अनुसंधान अधिकारी को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों द्वारा ठ_गी के पैसों से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !