कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोटा (Kota) ग्रामीण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) (JVVNL) के सुल्तानपुर क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (JEN) पंकज वर्मा और फॉल्ट रिमूवल टीम (FRT) कर्मचारी दानमल को रि_श्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) की वीसीआर (VCR) नहीं भरने के बदले परिवादी से रि_श्वत की मांग की थी।

एसीबी के डीआईजी ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि परिवादी ने 20 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता के नाम पर लगे बिजली कनेक्शन की वीसीआर नहीं भरने के एवज में 7 हजार रुपए की रि_श्वत मांगी जा रही थी। आरोप है कि जेईएन पंकज वर्मा ने घर के फोटो खींचने के बाद अपने कथित दलाल और एफआरटी कर्मचारी दानमल के माध्यम से रि_श्वत की मांग करवाई।
शिकायत का सत्यापन कर बिछाया जाल:
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया। जांच के दौरान परिवादी ने रि_श्वत की राशि कम करने का अनुरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने रकम 7 हजार रुपए से घटाकर 2 हजार रुपए कर दी। इसमें से 1 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे, जबकि शेष 1 हजार रुपए लेने के लिए एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।
रि_श्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा:
एसीबी कोटा देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक शरीफ अहमद और उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान दानमल परिवादी से 1 हजार रुपए की रि_श्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पूछताछ में मामले में जेईएन पंकज वर्मा की भूमिका और मिलीभगत सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज:
एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया