सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को जिला कलक्टर काना राम (Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram) ने सवाई माधोपुर रोडवेज डिपो (Roadways Depo) को आवंटित 8 नई रोडवेज बसों (Roadways Bus) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों के संचालन से जयपुर (Jaipur), भरतपुर (Bharatpur), धौलपुर (Dholpur), सोरोंजी (Soronji), थानागाजी (Thanagazi) और नारायणपुर (Narayanpur) सहित कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रवाना करने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बसों का विधिवत पूजन किया गया।

जिला कलक्टर ने कहा कि नई बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को बसों के नियमित रखरखाव, समयबद्ध संचालन और यात्री सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डिपो प्रबंधक पीयूष जैन ने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Rajasthan State Road Transport Corporation) को मिली 144 नई बसों में से 8 बसें सवाई माधोपुर डिपो को आवंटित की गई हैं। इनमें दो बसें सवाई माधोपुर-भरतपुर-सोरोंजी, दो बसें सवाई माधोपुर-जयपुर-धौलपुर मार्ग पर संचालित होंगी, जबकि एक बस सवाई माधोपुर-थानागाजी-नारायणपुर रूट पर चलेगी। शेष तीन नई बसें पुरानी और खराब बसों के स्थान पर मौजूदा रूटों पर लगाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर डिपो से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 32 बसों का संचालन होता है, जिनसे 10 से 11 हजार यात्री यात्रा करते हैं। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और भरोसेमंद परिवहन सेवा उपलब्ध होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया