Saturday , 19 September 2026
Breaking News

बजरी माफियाओं के मददगारों पर शिकंजा, रेकी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में अ_वैध बनास बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बौंली (Bonli) थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अ_वैध बजरी (Sand Mining) परिवहन की रेकी करने के आरोप में 11 युवकों को गिरफ्तार किया है।

 

Sand Mining Bonli Police Sawai Madhopur news 29 July 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitre) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली (Additional Sp Bonli) हिम्मत सिंह तथा वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 28 जुलाई 2026 को कार्रवाई की गई।

पुलिस (Rajasthan Police) के अनुसार, दोपहर करीब 11 बजे शिशोलाव मार्ग पर स्थित एक ढाबे के पास कुछ युवक अ_वैध बजरी परिवहन की रेकी करते मिले। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन जाब्ते की मदद से सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश पुत्र भरतलाल मीना निवासी जयलालपुरा, बौंली, छोटू पुत्र प्रभात नायक निवासी गरड़वासी, कोटखावदा, राजेन्द्र पुत्र प्रभुलाल मीना निवासी जामडोली, बरोनी, जिला टोंक, दिलखुश पुत्र भरतलाल मीना निवासी सिदड़ा, निवाई जिला टोंक, प्रेमराज पुत्र कानाराम गुर्जर निवासी गुडला नदी, बौंली, गजराज पुत्र बसना गुर्जर निवासी बपूई, मित्रपुरा, मुरारीलाल पुत्र कजोड़मल मीना निवासी जयलालपुरा, बौंली, रामसिंह पुत्र बीरबल मीना निवासी जामडोली, बरोनी, जिला टोंक, राजेन्द्र पुत्र कैलाश मीना निवासी जयलालपुरा, बौंली, बहादुर सिंह पुत्र हंसराज गुर्जर निवासी हिंदूपुरा, बौंली और बतीलाल पुत्र छोटूलाल गुर्जर निवासी गोलपुर, बौंली के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अ_वैध बजरी परिवहन की रेकी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी युवक उत्तेजित हो गए। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में बौंली थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी, हेड कांस्टेबल लखनलाल, कांस्टेबल अरुण, महेन्द्र, यतेन्द्र और जनार्दन शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे …

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !