सवाई माधोपुर: श्री गणेश सेवा समिति, विनोबा बस्ती की ओर से आयोजित होने वाले 25वें भव्य श्री गणेश महोत्सव (Shri Ganesh Mahotsav) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को समिति के पदाधिकारी रणथंभौर (Ranthambore) स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर (Trinetra Ganesh Temple Ranthambore) पहुंचे, जहां भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर महोत्सव में पधारने का निमंत्रण अर्पित किया गया। इस दौरान महोत्सव के पोस्टर का भी विधिवत विमोचन किया गया।

समिति अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने बताया कि शहर रोड स्थित वार्ड संख्या-23 की विनोबा बस्ती के इमली चौक में पिछले 24 वर्षों से प्रतिवर्ष मिट्टी से निर्मित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष महोत्सव का रजत जयंती वर्ष (25वां आयोजन) होने के कारण इसे विशेष और भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महोत्सव का निमंत्रण अर्पित किया। इसके बाद मंदिर के महंत ने महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर राजीव सिंह, श्रवण सिंह गवारिया, विवेक, अश्वनी, चन्द्रप्रकाश, दिनेश, अरविंद, आशीष कर्मावत, गौरव कर्मावत सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया