Saturday , 19 September 2026
Breaking News

कचौड़ी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर उड़ेला खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसा

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी:Sawai Madhopur जिले के गंगापुर सिटी (Gangapur City) सदर थाना क्षेत्र के जलोखरा गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिं_सक रूप ले लिया। कचौड़ी (Kachori) के पैसे मांगने पर एक युवक ने नाश्ता विक्रेता (Snack Vendor) पर खौलता हुआ तेल (Oil) उड़ेल दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

When the shopkeeper asked for money for kachori then he poured boiling oil on him in gangapur city Vikalp Times

पीड़ित प्रेमराज माली ने बताया कि वह गांव में कचौड़ी-समोसे (Kachori-Samose) की दुकान चलाता है। बुधवार को गांव निवासी भगवान सिंह माली उसकी दुकान पर नाश्ता (Breakfast) करने आया था। नाश्ता करने के बाद जब प्रेमराज ने उससे कचौड़ी के पैसे मांगे, तो आरोपी गुस्से में आ गया।

आरोप है कि भगवान सिंह ने पहले दुकान पर रखा सामान नीचे फेंक दिया और इसके बाद कढ़ाई में उबल रहा गर्म तेल उठाकर प्रेमराज के ऊपर उड़ेल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल दुकानदार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे …

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !