Thursday , 5 November 2026
Breaking News

हिण्डौन का रास्ता पूछा, फिर महिला का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी (Gangapur City) में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला करौली (Karauli) रेलवे ओवरब्रिज (Railway Over Bridge) के पास का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने हिण्डौन (Hindaun City) जाने का रास्ता पूछने के बहाने एक महिला को रोककर उसके गले से मंगलसूत्र (Mangalsutra) झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

 

Women Safety mangalsutra gangapur city police sawai madhopur 30 july 26 vikalp times

 

जानकारी के अनुसार सालोदा निवासी सुनीता मीना अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान करौली रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने महिला को रोककर हिण्डौन (Hindaun) जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही सुनीता उन्हें रास्ता बताने के लिए रुकीं, पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मा_रकर उनके गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गए।

अचानक हुई घटना से घबराई महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। इसके बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस (Police) को सूचना दी गई।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी:

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस (Gangapur City Police) मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

लगातार बढ़ रही झपटमारी की घटनाएं:

शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अधिकांश मामलों में बाइक सवार बदमाश कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, जिससे महिलाओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने गश्त बढ़ाने की मांग की:

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से प्रमुख मार्गों, रेलवे ओवरब्रिज और सुनसान इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही संदिग्ध बाइक सवारों पर कड़ी निगरानी रखते हुए झपटमारी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की अपील की है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !