तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समय की जरूरत : एसपी ज्येष्ठा मैत्रीय
निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें पत्रकार : सीईओ गौरव बुढ़ानिया
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला इकाई की ओर से शनिवार को मानटाउन क्लब में नवमनोनीत जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं उनकी टीम के सम्मान में स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष ज़ियाउल इस्लाम ने बताया कि इस अवसर पर संगठन की नवगठित जिला कार्यकारिणी, उपखंड अध्यक्षों एवं विधानसभा प्रभारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस गौरव बुढ़ानिया (CEO Sawai Madhopur IAS Gaurav Budania) तथा विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyesthta Maitrei) रहे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (Department of Information and Public Relations) के सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र मीणा ने संगठन के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि गौरव बुढ़ानिया ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार (Journalists) लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (Fourth piller of Democracy) के रूप में समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता, जिम्मेदारी और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया तथा प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय को समय की आवश्यकता बताया।

जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrei) ने कहा कि पत्रकारिता (Journalism) लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण दायित्व है। वर्तमान डिजिटल दौर (Digital Era) में पत्रकारों को तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं जनहित से जुड़े समाचारों को प्राथमिकता देते हुए स्वयं को समयानुकूल तकनीक और बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप लगातार अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया (Social Media) के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है तथा सत्य, विश्वसनीयता और जवाबदेही पत्रकारिता की मूल पहचान होनी चाहिए।

उन्होंने सवाई माधोपुर के मीडिया (Sawai Madhopur Media) की सराहना करते हुए कहा कि यहां के पत्रकार अपनी निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं सकारात्मक कार्यशैली के कारण देशभर में विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर का मीडिया देश के श्रेष्ठ मीडिया समूहों में अपनी अलग पहचान रखता है। साथ ही पत्रकारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता के संवर्धन तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला महासचिव राजेश गोयल ने किया।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक राजमल जैन, उपाध्यक्ष ज़ियाउल इस्लाम, नरेंद्र शर्मा, शादाब अली, रोहित गुप्ता, शहजाद बैग, रिदम शर्मा, चैतन परिहार, मदन मोहन गर्ग, मुकेश कुमार जैन, निर्मल सैन, राकेश वर्मा, श्रीकांत शर्मा, राजेश आर्य, प्यारे लाल योगी, श्रवण कुमार वर्मा, राधा मोहन अग्रवाल, छोटू लाल सेनी, कुंजी लाल मीना, दीपक गिरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया