Wednesday , 5 August 2026
Breaking News

SDM थप्पड़कां_ड: नरेश मीणा थाने में करेंगे सरेंडर, पुलिस जुटा रही संपत्ति का रिकॉर्ड

टोंक: देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव (Deoli-Uniara Assembly by Election) के दौरान एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के चर्चित मामले में आरोपी नरेश मीणा (Naresh Meena) गुरुवार, 6 अगस्त को टोंक (Tonk) जिले के नगरफोर्ट थाने (Nagarfort Tahana Police) में सरेंडर करेंगे। एससी/एसटी कोर्ट द्वारा (ST/SC Court) उनकी सशर्त जमानत रद्द किए जाने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण का फैसला लिया है।

 

Naresh Meena SDM Slap Case police station nagar fort tonk 5 aug 26 Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने करीब नौ महीने पहले नरेश मीणा को सशर्त जमानत दी थी। हालांकि, झालावाड़ (Jhalawar) में स्कूल हादसे के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान दोबारा गिरफ्तारी को जमानत की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए टोंक की एससी/एसटी कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 को उनकी जमानत निरस्त कर दी।

इधर, कोर्ट के निर्देश पर नगरफोर्ट थाना पुलिस नरेश मीणा की चल एवं अचल संपत्तियों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। इस संबंध में 20 जून 2026 को बारां (Baran) जिले की ग्राम पंचायत नयागांव उर्फ नानवता, मोठपुर के सरपंच (प्रशासक) को पत्र भेजकर संपत्ति का विवरण मांगा गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

समर्थकों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नरेश मीणा गुरुवार सुबह जयपुर (Jaipur) से रवाना होकर टोंक के रास्ते करीब 11 बजे नगरफोर्ट पहुंचेंगे और थाने में सरेंडर करेंगे।

यह मामला 13 नवंबर 2024 के देवली-उनियारा (Deoli-Uniara) विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा है। आरोप है कि समरावता गांव (Samravta Village) में मतदान (Voting) को लेकर हुए विवाद के दौरान तत्कालीन एसडीएम अमित चौधरी को नरेश मीणा ने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद 14 नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में 60 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि नरेश मीणा को बाद में हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी।

नरेश मीणा के समर्थकों का आरोप है कि सरकार उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कार्रवाई कर रही है। वहीं उनके अधिवक्ता फतेहराम मीणा ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नरेश मीणा सरेंडर करेंगे और उसी दिन जमानत याचिका भी दाखिल की जाएगी। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि उन्हें कानूनी राहत मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Boy or girl PCPNDT Nursing home operator mobile phone Jodhpur News Vikalp Times

गर्भ में लड़का या लड़की? मोबाइल से बताने वाला नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

जोधपुर: Jodhpur में पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) सेल और पुलिस (Jodhpur Police) की संयुक्त कार्रवाई में एक …

No Tatkal tickets without a token now Railways implements new rules Vikalp Times

अब बिना टोकन नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! रेलवे ने लागू किए नए नियम

कोटा: ट्रेन (Train) में तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) कराने वाले यात्रियों (Train Passenger) …

Bank Account Soorwal Police Sawai Madhopur 31 July 26 Vikalp Times

बैंक खाता किराए पर देना पड़ा भारी! साइबर फ्रॉड मामले में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’ के …

Don't be a mere spectator be a 'Road Hero Government to award 25,000 for helping road accident victims Vikalp Times

तमाशबीन नहीं, ‘राहवीर’ बनिए! सड़क हादसे में घायल की मदद पर सरकार देगी 25 हजार

सवाई माधोपुर: सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल लोगों की समय पर …

Women Pension scheme AI Police Jodhpur News 30 july 26 Vikalp Times

AI फोटो बनाकर महिला से 5.75 लाख की ठ_गी, दूसरी ओर पेंशन स्कीम के नाम पर 15 लाख की ठ_गी

जोधपुर: Jodhpur शहर में साइबर ठ_गी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !