Wednesday , 12 August 2026
Breaking News

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात, राखी भेजने पर बड़ी छूट

सवाई माधोपुर: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग (Indian Post Office) ने बहनों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। देशभर में भाइयों तक राखी (Rakhi) सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से “राखी मेल” (Rakhi Mail) की बुकिंग पर 10 प्रतिशत विशेष छूट दी जा रही है। यह सुविधा 12 अगस्त 2026 से अंतर्देशीय राखी मेल पर लागू हो गई है।

 

Postal Departments Raksha Bandhan gift Big discount on sending Rakhi Mail Sawai Madhopur Vikalp Times

 

डाक विभाग (Post Office) की इस पहल से रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2026) के मौके पर अपने भाइयों को राखी भेजने वाली बहनों को डाक शुल्क में राहत मिलेगी। विभाग ने राखी (Rakhi 2026) भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ राखी की सुरक्षित पैकिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं।

राखी मेल पर ऐसे मिलेगा 10% डिस्काउंट:

डाक विभाग के अनुसार विशेष छूट का लाभ लेने के लिए राखी कवर अथवा राखी बॉक्स (Rakhi Box) पर स्पष्ट रूप से “Rakhi Mail” या “राखी मेल” लिखना अनिवार्य होगा। एक व्यक्ति अधिकतम 5 अंतर्देशीय राखी मेल तक इस विशेष छूट का लाभ उठा सकता है।

इस सुविधा का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को राखी भेजने के लिए सुविधाजनक और किफायती डाक सेवा उपलब्ध करवाना है।

10 रुपए से उपलब्ध हैं वॉटरप्रूफ राखी लिफाफे:

राखी को बारिश (Barish) और नमी से सुरक्षित रखने के लिए डाक विभाग ने विशेष वॉटरप्रूफ राखी लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध करवाए हैं। इनमें छोटा वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा (Waterproof Rakhi Envelope) 10 रुपए, बड़ा वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा 15 रुपए और आकर्षक राखी बॉक्स (Attractive Rakhi Box) 30 रुपए में उपलब्ध है।

इन विशेष पैकिंग सुविधाओं की मदद से राखी को सुरक्षित और आकर्षक तरीके से पैक कर भाइयों तक भेजा जा सकता है। खासतौर पर बारिश के मौसम को देखते हुए वॉटरप्रूफ पैकिंग राखी को नमी से बचाने में उपयोगी होगी।

सभी डाकघरों में उपलब्ध सुविधा:

डाक अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा और उनके प्रेम को सुरक्षित रूप से भाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से यह विशेष पहल की गई है। उन्होंने बहनों से अपील की कि वे राखी मेल की 10 प्रतिशत विशेष छूट का लाभ उठाएं और राखी भेजने के लिए विभाग की वॉटरप्रूफ लिफाफे एवं राखी बॉक्स की सुविधा का भी अधिक से अधिक उपयोग करें।

डाक विभाग की ओर से यह सुविधा सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के डाकघरों में उपलब्ध कराई गई है। बहनें राखी मेल की बुकिंग कर इस विशेष छूट और सुरक्षित पैकिंग सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

दौसा में दर्दनाक हादसा: 20 फीट पानी में डूबे दो चचेरे भाई, 4 घंटे चला रेस्क्यू

दौसा: Dausa जिले कोलवा थाना क्षेत्र की जाकीवाल ढाणी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो …

phalodi torda khanda sawai madhopur cash jewellery bike police 10 aug 26 Vikalp Times

एक रात, कई वारदातें! फलौदी टोडरा में 6 मकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) क्षेत्र के फलौदी टोडरा गांव में अज्ञात …

Har Ghar Tiranga Campaign Women Kindle the Spirit of Patriotism in Malarna Dungar Sawai Madhopur Vikalp Times

हर घर तिरंगा अभियान : महिलाओं ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

सवाई माधोपुर: ‘हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान-2026′ के तहत शनिवार को पंचायत समिति …

World Tribal Day 2026 A Message of Environment and Education Sawai Madhopur Gangapur City Vikalp Times

विश्व आदिवासी दिवस : पर्यावरण और शिक्षा का संदेश

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर सवाई माधोपुर (Sawai …

Cyber Police Sawai Madhopur Instagram online clothes Shopping 9 aug 26 Vikalp Times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर ठ_गी, साइबर पुलिस ने 9 हजार 502 रुपये कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: साइबर ठ_गी के एक मामले में सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) साइबर थाना पुलिस …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !