सिरोही: वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ (Durgadas Rathore) की जयंती के अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की ओर से सिरोही (Sirohi) जिले का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह सरूपगंज के धनारी हाईवे स्थित निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पत्रकारों (Journalists) और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक समाराम गरासिया (Samaram Garasiya), IFWJ प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनवीर सिंह चुंडावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान, प्रदेश सचिव एवं उदयपुर (Udaipur) संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत, प्रदेश कोषाध्यक्ष नकुल शर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
पत्रकार एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर:
IFWJ प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने वीर दुर्गादास राठौड़ के संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करना चाहिए, ताकि पत्रकार हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन मजबूती से आवाज उठा सके।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनवीर सिंह चुंडावत ने बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीक और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देने की बात कही।
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को विधायक का समर्थन:
विधायक समाराम गरासिया ने पत्रकारों को सरकार, प्रशासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताया। उन्होंने पत्रकारों द्वारा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की सराहना की। इस दौरान विधायक ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग के समर्थन में लिखित पत्र IFWJ प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ को सौंपा। संगठन ने इस समर्थन के लिए विधायक का आभार जताया।
दुर्गादास राठौड़ के संघर्ष को किया याद:
प्रदेश सचिव एवं उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत ने वीर दुर्गादास राठौड़ के जीवन, संघर्ष और वीरता से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दुर्गादास राठौड़ ने करीब तीन दशकों तक संघर्ष करते हुए स्वाभिमान, कर्तव्य और मातृभूमि के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने सिरोही जिले के कालन्द्री, डोडुआ और गोयली सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी भी दी। करनोत ने कहा कि वीर दुर्गादास का जीवन त्याग, वीरता और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान ने भी पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी आमजन की समस्याओं को सामने लाकर समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं।
पत्रकार हितों पर हुआ मंथन:
समारोह में पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, संगठनात्मक मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा कानून और संगठन को भविष्य में और सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा पत्रकार राहुल रावल और तरुण मीणा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश शिकायत निवारण समिति के प्रभारी दिनेश बोहरा, जिला महासचिव हरिपाल सिंह उखरड़ा, जिला उपाध्यक्ष नीरज हरिव्यासी, नाथूसिंह बालिया, पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मोहम्मद यूसुफ, पिंडवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, आबूरोड ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन शर्मा, सुमेरपुर उपखंड ईकाई अध्यक्ष नारायण डाबी, जिला सचिव राहुल रावल , हेमंत अग्रवाल, रमेश टेलर, डूंगाराम पुरोहित, अकरम मेहर, आबिद खान, प्रकाश माली, संदीप अग्रवाल, दीपक त्रिपाठी, किशन दहिया , यूसुफ पठान, अशोक घांची , मगन प्रजापत, सुजान सिंह, मुकेश पाल, विकास पटेल, सुरेश कुमार, महेंद्र गर्ग सहित जिलेभर से पत्रकार साथी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह का समापन पत्रकारिता के मूल्यों, जनहित और संगठन की एकजुटता के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया