Sunday , 7 June 2026
Breaking News

इटली के पर्यटक नई दिल्ली स्थित दूतावास के सम्पर्क में रहें

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया है कि इटली से आये पर्यटक नई दिल्ली स्थित इटली के दूतावास से सम्पर्क में रहें।
उन्होंने बताया कि राजस्थान घूमने आये इटली के 17 पर्यटकों की मेडिकल जांच में कोरोना वायरस की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इस बारे में इटली के अन्य पर्यटकों को कोई चिंता हो या स्वयं की मेडिकल सम्बंधी कोई परेशानी महसूस हो तो वे नई दिल्ली स्थित इटली दूतावास में डेपुटी चीफ ऑफ मिशन से सम्पर्क करने के लिये स्वतंत्र हैं। उनके मोबाइल नम्बर 919319236118 हैं। उल्लेखनीय है कि 4 मार्च को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में इटली के पर्यटकों को नई दिल्ली स्थित उनके दूतावास में सम्पर्क करने के लिये निर्देशित किया गया था।

Tourists Italy stay touch Embassy New Delhi

राज्य में कोरोना वायरस से पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है लेकिन किसी को पेनिक होने की जरूरत नहीं है। इस बीच जिला कलेक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने गुरूवार को दिनभर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन, रेलवे व अन्य विभागों के अधिकारियों से कोरोना को लेकर बरती जा रही सतर्कता के सम्बंध में फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने देर शाम को कलेक्ट्रेट में बैठक ली जिसमें एसपी सुधीर चौधरी, एडीएम कैलाश चन्द्र, सीएमएचओ, रेलवे व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि बुखार, खांसी, जुकाम होने पर घबरायें नहीं तथा तत्काल जिला अस्पताल में कमरा नम्बर 131 में चिकित्सा अधिकारियों से जांच करवायें। शुक्रवार को आने वाल पैलेस ऑन व्हील्स तथा महाराजा ट्रेन से आने वाले पर्यटकों की चिकित्सा जांच के लिये सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा विभाग की 2 टीमें लगाने के भी जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये।
उन्होंने जिले में चलाये जा रहे सतर्कता और जागरूकता अभियान के सम्बंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जयपुर स्थित आला अधिकारियों को भी जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !