Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोरोना वायरस के संबंध में लोगों में लाए जागरूकता

सामान्य रूप से खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों को निजी चिकित्सालय सामान्य व्यवहार करते हुए उपचारित करें। ऐसे मरीजों को अनावश्यक रूप से रैफर नहीं किया जाए। ये निर्देश जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में निजी चिकित्सकों को बैठक में दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में लोगों में जागरूकता लाने में सहयोग करें। निजी चिकित्सक मरीजों को सामान्य रूप से उपचारित करें, यदि उन्हें लगे कि मरीज सस्पेक्टेड है, तो उसकी जांच एवं सेंपल लेने के लिए जिला अस्पताल में सूचना दें। साथ ही सीएमएचओ कार्यालय के नियंत्रण कक्ष 07462-235011 या कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष 07462-220201 पर तत्काल सूचना भी दें।

People Awareness about Corona virus
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के संबंध में विशेष रूप से प्रभावित देश ईरान, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, हांगकांग एवं सिंगापुर से आने वाले पर्यटकों को होटल में चेक इन करवाने से पूर्व स्क्रीनिंग की जा रही है। ऐसे पर्यटकों को वापस जहां से आए थे, वहां जाने की सलाह दें। इन देशों से आने वाले पर्यटकों की आवश्यक रूप से स्क्रीनिंग, सेंपलिंग होगी, संस्पेक्टेड होने पर बनाए गए आईसोलेटेड, कोरंटाईन वार्ड में रखेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर आमजन डरे नहीं, सावधानी रखे, निर्देशों की पालना करें।
उन्होंने निजी चिकित्सालयों के प्रभारियों को भारत एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों में पेनिक स्थिति क्रिएट नहीं करें। हाइड्रोक्लोराइड सोल्यूशन का उपयोग करते हुए सफाई पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने कहा कि ट्रिपल लेयर या एन-95 मॉस्क का प्रयोग जहां संक्रमण के अधिक अवसर हो वहां किया जाए, हर किसी को इसका प्रयोग करने की आवश्कता नहीं है। बैठक में सीएमएचओ को पीपीटी एवं गाइडलाइन निजी चिकित्सकों को उपलब्घ करवाने के निर्देश दिए। निजी चिकित्सकों ने सवाल जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। बैठक में विभिन्न निजी चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्सक, सीएमएचओ डॉ.तेजराम मीना, पीसीपीएनडीटी समन्वयक आशीष गौत्तम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !