Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

34 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए सामग्री प्राप्ति एवं वितरण काउंटर निर्धारित

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायतों (आटूण कलां, रामडी व पचीपल्या को छोडकर) के पंच-सरपंच चुनाव के संबंध में मतदान दल रवानगी, मतगणना, सामग्री वितरण व इन्हें वापस जमा कराने के बारे में विस्तृत आदेश जारी किये हैं।
मतदान दल 14 मार्च को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर आवंटित वाहन से निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। मतदान सामग्री के वितरण के लिए काउन्टर्स भी स्थापित किये गये हैं।

काउन्टर नम्बर 1:- ईवीएम एवं मतपत्र वितरण काउन्टर के प्रभारी जिला कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार जैन सवाई माधोपुर को नियुक्त किया गया है। यह काउन्टर साहूनगर विद्यालय के भीतरी भाग में बनाये गये अस्थाई स्ट्रोंगरूम के पास स्थापित किया जाएगा। इस काउन्टर से ईवीएम (सरपंच पद के निर्वाचन हेतु), मतपत्र (वार्ड पंचों एवं उप सरपंच पद के निर्वाचन हेतु), निविदत्त मतों हेतु मतपत्र, पिंक पेपर सील, स्ट्रिप सील, मतपत्र अधिकार पत्र, स्पेशल टैग, मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां, पीठासीन अधिकारी की डायरी और वार्डों की संख्या अनुसार डिजिटल रबर सील वितरित की जायेगी।

Material receipt distribution counter set election gram panchayats Sawai Madhopur

काउन्टर नंबर 2:- इस काउंटर के प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी धर्मचंद अग्रवाल सवाई माधोपुर होगें। यह काउण्टर साहूनगर विद्यालय के पूर्व में स्थित मैदान में लगाया जाएगा। भण्डार प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किये गये बैग में मतदान अधिकारियों की मार्गदर्शिका के अनुसार समस्त प्रकार के सांविधिक, असांविधिक फार्मस तथा लिफाफे आदि, स्टेशनरी तथा अन्य मतदान सामग्री, पंच पद के निर्वाचन हेतु प्रत्येक मतदान दल को एक बड़ी मतपेटी इसी काउन्टर पर दी जाएगी।

काउन्टर नंबर 3:- इस भुगतान काउन्टर के प्रभारी अधिकारी जिला परिषद के वरिष्ठ लेखाधिकारी दीपक गांधी होंगे मतदान दलों को यात्रा भत्ता एवं अन्य राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। अतः इस काउन्टर पर मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों से उनके यात्रा भत्ता बिल प्राप्त किये जायेगें।
इसी प्रकार वाहन व्यवस्था काउंटर, मतदान केन्द्रों पर पुलिस कार्मिकों की नियुक्ति, रिजर्व मतदान दल, पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, सहित अन्य व्यवस्थाओं के काउंटर निर्धारित कर प्रभारियों को जिम्मेदारियों सौंपी गई है।
मतदान समाप्ति के उपरान्त सरपंच/वार्ड पंच के मतों की गणना मतदान समाप्ति के तत्काल पश्चात सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही की जाएगी। वार्ड पंचों तथा सरपंच के निर्वाचन के द्वितीय दिन मतदान दलों द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अनुसूची के अनुसार ग्राम पंचायत के उप सरपंच का चुनाव करवाया जाएगा तथा इसके पश्चात जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेगें। जिला मुख्यालय पर पंच/सरपंच निर्वाचन से सम्बन्धित सामग्री का संग्रहण सम्बन्धित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियुक्त कार्मिकों द्वारा किया जाएगा।

ईवीएम का संग्रहण:- सरपंच चुनाव से सम्बन्धित सील्ड ईवीएम का संग्रहण प्रथमतः महात्मा गांधी विद्यालय के उसी अस्थाई स्ट्रांगरूम में संग्रहित किया जाएगा जिस कक्ष से वह ईवीएम मतदान दलों को आवंटित की गई है।

सील्ड एवं अनसील्ड लिफाफों का संग्रहण:- इस काउन्टर पर पीठासीन अधिकारी की मार्गदर्शिका के अनुसार सरपंच चुनाव एवं पंच चुनाव से सम्बन्धित सील्ड एवं अनसील्ड लिफाफों का संग्रहण किया जाएगा। संग्रहण हेतु एसडीएम सवाई माधोपुर द्वारा तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। सांख्यिकी से सम्बन्धित सूचनाओं के संग्रहण हेतु प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ द्वारा स्थापित किये गये काउन्टर्स पर अपने प्रकोष्ठ से कार्मिकों की नियक्ति की जावेगी।

मतदान सामग्री के बैग का संग्रहण:- ईवीएम तथा सील्ड व अनसील्ड लिफाफों के संग्रहण के अतिरिक्त अन्य सामग्री जो मतदान दलों के बैग में रखी गई थी का संग्रहण निर्वाचन भण्डार प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित प्रभारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी दक्षता के साथ करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !