Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने खिलचीपुर में लिया चुनाव तैयारियों का जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ.एस.पी.सिंह ने आज सवाई माधोपुर पंचायत समिति के खिलचीपुर गांव में पहुंचे। यहां पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केन्द्र तथा मतदान केन्द्र पर आवश्यकता की सुविधाओं, शौचालय, पेयजल, रोशनी आदि के सम्बन्ध में बीएलओ एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने खिलचीपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए जाने वाले मतदान केन्द्र के पहुंचने का रास्ता सुगम करने, रोशनी की समुचित व्यवस्था किए जाने, मतदान केन्द्र का विवरण आदि के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने रेम्प तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर उपखंड अधिकारी को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

District Election Officer seen preparations panchayat electiona Khilchipur
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पंचायत चुनाव करवाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने ग्रामीणों से भी आग्रह किया कि चुनाव के दौरान आपसी सद्भाव, भाईचारा बनाए रखते हुए चुनाव कार्य को सम्पन्न करवाने में सहयोग प्रदान करें। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर चुनाव के संबंध में आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए कोई किसी को रोका- टोकी नहीं करें। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्रता के साथ अपने पसंद के उम्मीदवार के लिए करें। उन्होंने चुनाव नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462-220201, 220956 की जानकारी देते हुए चुनाव संबंधी शिकायत हो तो नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर पर दर्ज करवाने की बात कही।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों को बीडी, गुटखा, जर्दा, शराब एवं अन्य दुव्र्यसनों से बचने की सलाह दी। उन्होने उपस्थित लोगोें से संवाद करते हुए घूंघट एवं पर्दे को महिलाओं के विकास में बाधक बताया। उन्होंने घूंघट हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को महिलाओं के विकास के लिए न तो घूंघट करने ना ही घूंघट करने देने का संकल्प उपस्थित महिला एवं पुरूषों को दिलवाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !