चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायतों में होने वाले पंच-सरपंच चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अर्जुनराम चौधरी ने आज सूरवाल, नींदडदा, सीनोली सहित अन्य कई मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केन्द्रों पर एश्योर्ड मिनीमम फेसिलिटी सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान के लिए प्रेरित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया