Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पंच-सरपंच के लिए मतदान दलों की रवानगी 14 मार्च को

पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायतों (आटूण कलां, रामडी एवं पचीपल्या को छोडकर) में पंच-सरपंच के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षण के उपरांत रवानगी 14 मार्च को दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने बताया कि इन 34 पंचायतों में पंच एवं सरपंच के लिए मतदान 15 मार्च को होगा। मतदान के लिए मतदान दलों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में 14 मार्च को अंतिम प्रशिक्षण एवं सामग्री देकर रवाना किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों के लिए पंच एवं सरपंच के लिए 15 मार्च को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करवाई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना के बाद परिणाम घोषणा तथा विजेता को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Dispatch  polling parties for Panch-Sarpanch election March
अगले दिन 16 मार्च को उप सरपंच का चुनाव करवाया जाएगा। सरपंच के लिए मतदान ईवीएम मशीन के माध्यम से तथा पंच के लिए मतदान मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर एश्योर्ड मिनीमम फेसिलिटी सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। मतदान केन्द्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट्स को प्रशिक्षण देकर गत दिवस ही रवाना कर दिया गया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मतदान के लिए मतदान केन्द्रों सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें। पुलिस पर्सनल्स मुस्तैदी से तैनात रहेंगे, वहीं मोबाइल दल एवं गश्ती दल भी लगातार पूरे क्षेत्र में भ्रमण एवं मॉनिटरिंग करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !