जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के निर्देशों पर जिले में मेडिकल स्टोरर्स/गोदामों में मास्क सेनिटाइजर के स्टाॅक/वितरण एवं बिक्री की जांच के संबंध में, जिला रसद अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल, प्रवर्तन निरीक्षक प्रहलाद मीना एवं डी.सी.ओ. विनय कुमार विजय द्वारा मेडिकल स्टोरर्स का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला रसद अधिकारी एवं उनकी टीम ने सभी फर्म एवं दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि एमआरपी से अधिक मूल्य पर इन वस्तुओं को नहीं बेचे एवं इनका अवैध भण्डारण भी नहीं करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया