Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में नहीं सोएं कोई भी व्यक्ति भूखा

पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन के चलते दिहाडी मजदूर एवं अन्य कोई लोग जिले में भूखे नहीं सोएं। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने जिले के प्रत्येक पंचायत पर कमेटी बनाने तथा ऐसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भामाशाहों से भी इस प्रकार के सहयोग की अपील की है।

person hungry district corona virus update
जिला मुख्यालय पर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव को एवं गंगापुर के लिए आयुक्त गंगापुर को नोडल अधिकारी तथा डीएसओ को सहायक नोडल बनाते हुए इसकी व्यवस्था के निर्देश दिए है। जिला मुख्यालय पर आज नगरपरिषद के तत्वावधान में यह व्यवस्था की गई। इस कार्य के लिए भामाशाह भी आगे बढ़कर सामने आए है।
लाॅयन्य क्लब रणथंभौर टाइगर के राधामोहन मित्तल एवं उनकी टीम ने एक दिन के लिए भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाने, इसी प्रकार केमिस्ट एसोशिएशन की ओर से अध्यक्ष सुनील कुमार ने, किराना ऐसोसिएशन के मोहन मंगल ने, फल सब्जी यूनियन के नरेन्द्र चौधरी, नंदलाल, शंकरलाल ने भी खाने के पैकेट्स उपलब्ध करवाने के लिए सहयोग किया है।
इसी प्रकार गंगापुर नगर परिषद क्षेत्र में भी आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। नगरपरिषद की ओर से वार्डवाइज पार्षद एवं अन्य की कमेटी बनाकर किसी वार्ड में कोई भूखा नहीं सोएं, इसकी व्यवस्था के निर्देश दिए है। इसके लिए नियंत्रण कक्ष भी नगर परिषद कार्यालय सवाई माधोपुर में दूरभाष नंबर 07462-222550, गंगापुर में 07463-234030 पर बनाया गया है।
आपदा की घड़ी में गांवों में भी कोई भूखा नहीं सोएं, इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी विकास अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है। ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच मिलकर ऐसे लोगों की सूची बना कर उनके भोजन की व्यवस्था करवाएं। इसकी नियमित माॅनिटरिंग के साथ सूचना भी भिजवाई जाए। साथ ही ग्राम स्तर पर सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं बीट कांस्टेबल की समिति बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !