Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निजी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने तथा घोषित लॉक डाउन की पूर्णतः पालना करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 24 मार्च से समस्त प्रकार केे निजी वाहनों के संचालन पर भी दिनांक 31 मार्च तक रोक लगा दी है।
जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने बताया कि उन कार्यालयों दुकानों संस्थानों/सेवाओं फैक्ट्री/वर्कशॉप आदि जिनको लॉकडाउन से छूट प्रदान की गई है। उनके उपयोग में आने वाले निजी वाहनों को संचालन अनुमति संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी/तहसीलदार/जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त करनी होगी। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारी जिनके कार्यालयों को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है, न्यायिक अधिकारी, न्यायालय स्टॉफ, राजकीय एवं निजी अस्पताल के चिकित्सक, पेरामैडिकल व अन्य स्टाफ एवं मीडियाकर्मी अपने विभाग/संस्थान द्वारा जारी किए गये अधिकृत पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर निजी वाहन से अपने निवास से कार्यालय स्थल पर जाने एवं आने के लिए अनुमत रहेंगे। इनको अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

Restrictions operation private vehicles corona virus update
यदि इनके अलावा किसी व्यक्ति/परिवार को आपातकालीन स्थिति में निजी वाहन का उपयोग करना आवश्यक हो तो वह इस संबंध में सीमित समय की अनुमति के लिए उपखण्ड अधिकारी/तहसीलदार/जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त करनी होगी। इस संबंध में सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि निजी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के संबध में दिए सभी निर्देशों की अक्षरशः पालना करवाना सुनिश्चित करवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !