Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अधिक राशि में सामग्री बेचते मिलने पर डीएसओ की टीम ने की कार्रवाई

जिले में लोगों को आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो तथा इनकी कालाबाजारी नहीं की जाए। इसके लिए लगातार डीएसओ की टीम द्वारा निगरानी की जा रही है।
जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह के निर्देश पर सवाई माधोपुर शहर में किराना की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि में सामग्री बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर जांचदल ने कार्रवाई की। जिला रसद अधिकारी धर्मचंद अग्रवाल, प्रवर्तन निरीक्षक प्रहलाद मीना, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, जितेन्द्र सचदेवा द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। संयुक्त जांच दल ने किराना कि दुकानों एवं आटा फेक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की।

 

संयुक्त जांच दल टीम ने मौहल्ला हम्माल में DSO team took action selling amount material sawai madhopurदुकानदार मोहम्मद अफसार के यहां कार्यवाही बाबत पहुंचे। दुकानदार ने टीम को बताया कि हमे आगे से ही 5 दिन पहले 10 किग्रा. आटे का कट्टा 240/- का फिर बाद में अब इसकी दर बढ़ते-बढते 300/- प्रति 10 किग्रा. पहुंच गई है। इसलिए हम मजबूर होकर महंगे दामों पर सामान बेच रहे है। जांच दल ने उनके यहां आटे के बेग के क्रय केन्द्र को ट्रेस करते हुए आटा मील केशव भोग, मदनमोहन के यहां पहुंचे, जहां पर बिना एमआरपी की पैकेजिंग के कट्टे एवं तोल कांटे की जांच करने पर अनियमितता पाये जाने के कारण फर्म पर 2500 रूपये का जुर्माना लगाया। मौके पर केवल आटे के 10 कट्टे ही मौजूद मिले। फर्म प्रोपराईटर मदनमोहन को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में तय कीमत से अधिक राशि वसूल नहीं की जाए। जांच दल ने निर्देशित किया की आटे की आपूर्ति भी बनायी रखनी है। टीम ने अन्य रिटेल दुकानदारों को भी निर्देशित किया कि आप आटा मिल से आटा या थोक विक्रेता से अपनी दुकान हेतु सामान खरीदते समय बिल अवश्य लें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !