कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ से कहा कि अन्य जिलों से जो यात्री जिले में आये हैं अथवा आ रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारेन्टाइन करने तथा उसकी लगातार निगरानी दल के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने जिले में स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाये जाने वाले मरीजों को जिले में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त मेडिकल स्टाफ नियुक्त कर समस्त चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों पर पीपीई किट, मास्क, हैंड सेनेटाइजर व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चत करने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया