Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जो जहां है, वहीं रहे, खाने-पीने एवं क्वारंटाईन की पूरी व्यवस्था

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने कोराना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी 15-20 दिन तक टीम भावना से कार्य करते हुए फील्ड में लॉकडाउन की प्रभावी पालना सुनिश्चित करें एवं इसकी पालना नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करें। उन्होंने सभी से कहा कि इस संकट की घड़ी में आमजन को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दें। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने आज जिले के प्रशासनिक एवं मेडिकल अधिकारियों से समीक्षा कर निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीएमओ डॉ. बी.एल. मीना सहित जिले के सभी उपखंड अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कहा जो जहां है, वहीं रहे तथा उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Stay home india lock down

लॉक डाउन की सख्ती से कराएं पालना:- जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे लॉकडाउन की पालना सख्ती से करवायें। अनावश्यक कोई बाहर नहीं घूमे इसके लिए कठोरता के साथ लोगों को समझाईश की जायें। बिना अनुमति के वाहन दिखे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपील जारी करते रहे।

 

खाद्य सामग्री की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता:- जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद्य सामग्री की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि आमजन को यह बतायें कि उनके लिए राशन सामग्री की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वे किराना की दुकानों से आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री खरीद कर सकते हैं, कई दुकानदारों द्वारा होम डिलीवरी भी की जा रही है। इसी प्रकार उपभोक्ता भंडार की मोबाइल वेन भी गली मोहल्लों में पहुंचकर खाद्यान्न सामग्री का विक्रय कर रही है। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि फील्ड में यह सुनिश्चित करें कि किराना व राशन की दुकानें खुली रहें एवं लोगों को समय पर खाद्य सामग्री मिलती रहे, लेकिन किसी भी स्थिति में दुकानों पर भीड़ नहीं हो। लोग वाहनों का प्रयोग नहीं करें, सोशल डिस्टेसिंग रखते खरीदारी करें।

काला बाजारी किसी भी सूरत में न हो:- जिला कलक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि लॉकडाउन की स्थिति में किसी भी सूरत में कालाबाजारी न हो इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग रखें एवं जहां कहीं पर भी कालाबाजारी की सूचना मिले तो तत्काल ही उस व्यापारी व दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाए।

पटवारी से अधिकारी तक सभी रहें मुख्यालय पर:- जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मुख्यालय पर रह कर हर व्यवस्था को बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े। वहीं अपने अधीनस्थ गिरदावर, पटवारी, ग्राम सेवक आदि को पाबन्द करें कि वे वर्तमान स्थिति में हर हाल में मुख्यालय पर ही रहें। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन के लिए होम आईसोलेट कर रखा हैं। इसकी प्रभावी पालना करवाने के साथ ही समय-समय पर मेडिकल जांच कराएं तथा जो कोई व्यक्ति होम आईसोलेशन की पालना नहीं करता हो, तो उसे प्रशासन द्वारा संचालित कोरोंटाईन केन्द्रों पर रखने के लिए पाबन्द करावें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !