कोरोना वायरस (कोविड-19) के अन्तर्गत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों को निःशुल्क गेंहू का वितरण करवाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल ने बताया कि इसके लिये कोई भी उचित मूल्य दुकानदार किसी भी श्रेणी के उपभोक्ता से कोई राशि नहीं लेगा। वर्तमान में माह अप्रैल 2020 का एक बार में 5 किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से गेंहू वितरण किया जा रहा है।
F
उन्होंने बताया कि जिले को माह अप्रैल 2020 के लिए कुल 43284.18 क्विं. गेंहू अतिरिक्त आवंटन प्राप्त हो गया है, जिसका एफसीआई से उठाव प्रारम्भ कर दिया गया है। अभी पात्र परिवारों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम गेंहू दिया जा रहा है। इसी माह में अतिरिक्त आवंटन में से प्रति यूनिट 5 किलोग्राम गेंहू और दिया जायेगा। इसके लिये गेंहू का उठाव प्रारम्भ कर दिया गया है। चालू माह अप्रैल 2020 का वितरण 6 अप्रैल तक करने के निर्देश समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को दिये गये है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया