शिवा सर्वांगीण विकास संस्थान की ओर से प्रशासन के निर्देशों के अनुसार गांव-गाव जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

संस्था सचिव सीमा वर्मा ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष बीना बैरवा एवं अन्य सदस्य द्वारा जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है एवं लोगों से घरो पर रहने के साथ ही सरकार के निर्देशों के पालना की की अपील की जा रही है। इसके साथ ही संस्था द्वारा अति आवश्यक निर्धन लोगों को राशन का सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया