Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई के संबंध में निर्देश

विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को पेनडेमिक घोषित करने तथा इस संदर्भ में उत्पन्न स्थिति के परिप्रेक्ष्य में राजस्थान एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट, 1957 की धारा (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिसूचना द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य में निजी क्षेत्र (समस्त सी एण्ड एफ, डिस्ट्री ब्यूटर्स, स्टॉकिस्ट, थोक विक्रेता एवं रिटेल विक्रेता में उपलब्ध कुछ दवा) घटक युक्त दवाओंद्ध को व्यापक लोक हित में अधिगृहित किया गया था।
अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग रोहित कुमार सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन 200/300/400 एमजी (Hydroxychloroquine 200/300/400 mg Tab) की दवाओं को बाजार से अधिगृहित किये जाने के कारण बाजार में इनकी उपलब्धता खत्म हो गई है, जबकि ये दवाएं अन्य बीमारियों जैसे रूमेटोइड अर्थराईटिस (Rheumatoid arthritis) में भी नियमित रूप से काम में आती है। जिसके कारण नियमित मरीजों को ये दवाएं नहीं मिल पा रही है तथा ऐसे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Instructions regarding hydroxychloroquine medicine
कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से उत्पन्न स्थिति एवं अन्य मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए बाजार से अधिगृहित की गई दवाओं में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन 300 एमजी (Hydroxychloroquine 300 mg) के सम्पूर्ण स्टॉक को संबंधित फर्म को लौटाया जाता है। इसके अतिरिक्त हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन 200/400 एमजी (Hydroxychloroquine 200/400 mg Tab) में से भी 25 प्रतिशत दवा संबंधित फर्म को लौटाई जाती है। उक्त दवाऐं चिकित्सकीय पर्ची पर परामर्श के आधार पर मरीज को उपलब्ध करवाई जाये एवं यह भी सुनिश्चित किया जाये कि उक्त दवाओं की कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी नहीं हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !